पदोन्नति में आरक्षण लागू करने को लेकर सरकार को सोए नींद से जगाने नगाड़ा बजाकर शासकीय अनुसूचित जनजाति विकास सेवक संघ के तत्वाधान में आंदोलन एवं विराट रैली संपन्न हुई

रायपुर गोंडवाना संदेश – शासकीय अनुसूचित जनजाति सेवक विकास संघ के तत्वाधान में पदोन्नति में आरक्षण नियम तत्काल लागू करने,प्राचार्य पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर के साथ सूची निकालने एवं अन्य मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं विराट अनशन रैली मंत्रालय के लिए निकाली गई, रैली रास्ते में रोकी गई। यह आंदोलन सेवा से पृथक बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों के साथ साझा मंच में संपन्न हुआ।
इस विरोध प्रदर्शन आदरणीय आर एन ध्रुव सर,प्रांताध्यक्ष, के नेतृत्व में राज्य भर के जनजाति सेवक संघ के सदस्य शामिल हुए।
उक्त विरोध प्रदर्शन को सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन ने न केवल नैतिक समर्थन किया, बिल्कुल सशरीर सोजलिफ के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए,एवं आंदोलन को सफल बनाने कई वेबनार और मीटिंग भी किए।
सोजलिफ से स्टेट टीम से मा विनोद कुमार कोशले,मा शैलेश कुर्रे जी, माननीय संतोष जांगड़े जी,जिला टीम से प्रो.जगदीश खटकर जी महासमुंद,भाई बलजीत कांत जी मुंगेली,भाई ओमकार पात्रे जी पथरिया एवं अन्य साथी शामिल हुए।
संगठन के पदाधिकारियों ने सोशल जस्टिस लीगल फाउंडेशन को ओर से हमे मंच में सम्मान स्वरूप पीले गमछे से पगड़ी बांधकर स्वागत किया,एवं इसके लीगल मामलों पर बात रखने अवसर प्रदान किया।इसके लिए हम जनजाति सेवक संघ के प्रांताध्यक्ष सहित सभी कार्यकारणी सदस्यों का आभार व्यक्त किया

Digital Griot

Leave a Comment

Read More