
पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार, पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड माननीय श्री अर्जुन मुंडा जी से 31 जनवरी को रात्रि में उनके निवास जमशेदपुर झारखंड में अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव राष्ट्रीय सचिव गोंडवाना गोंड महासभा एवं जिलाध्यक्ष बिलासपुर आर सी ध्रुव, सामाजिक प्रमुख नारायण सिदार जिला सक्ती ने सौजन्य भेंट किए। श्री मुंडा जी ने अपने व्यस्ततम समय में से समय निकालकर देश में आदिवासी वर्ग के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किए एवं समाधान हेतु मार्गदर्शन किये। प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ में पदोन्नति में आरक्षण, कोर्ट के निर्देशानुसार सहायक शिक्षकों की भर्ती हेतु छठवीं काउंसलिंग प्रारंभ किए जाने हेतु राज्य शासन को निर्देश दिए जाने का अनुरोध किए हैं। । ज्ञात हो इससे छत्तीसगढ़ के लगभग 1600 डीएड धारी आदिवासी समाज के बेरोजगार युवाओं के शासकीय सेवा में आने के रास्ते खुलेंगे।अभी ये लोग न्याय की मांग को लेकर नया रायपुर के तूता धरना स्थल में इस हेतु धरना– प्रदर्शन कर रहे हैं। पांचवी अनुसूची क्षेत्र में स्थानीय भरती प्रारंभ करने, शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ढाई लाख आय सीमा की बाध्यता खत्म किए जाने एवं फर्जी जाति प्रमाण पत्र धारियों के खिलाफ कार्रवाई पर चर्चा हुई।
तत्पश्चात माननीय मुंडा जी एवं परिवार के साथ रात्रि में उनके निवास में भोजन किए। श्री ध्रुव जी ने आत्मीय स्नेह के लिए माननीय मुंडा जी के परिवार का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किए।






