मनोज मरावी
पसान/पोड़ी उपरोड़ा: गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ब्लॉक इकाई पसान का आवश्यक विशेष बैठक नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम के आव्हान पर पसान में पेट्रोल पंप स्थित ब्लॉक कार्यालय में रखा गया जिसमें पसान ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ साथ जिला पदाधिकारी की भी उपस्थिति रही।जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम जिला अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सबसे पहले पसान ब्लॉक मजबूत करने के उद्देश्य से प्रथम बैठक आयोजित कर पसान इकाई की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपस्थित ब्लॉक पदाधिकारी कार्यकर्ता और जिला पदाधिकारियों की सर्व सम्मति से प्रस्तावित दीनानाथ आयाम को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी साथ ही ब्लॉक संगठन मंत्री के रूप में जगरनाथ सिंह कोचे जी को नियुक्त किया गया।जिस तरह पार्टी की शीर्ष नेतृत्व ने मिशन 2028 को ध्यान में रखते हुए कई जिले की कार्यकारिणी में फेरबदल करते हुए युवाओं को मौका दिया है इसका परिणाम निश्चित ही सकारात्म रहेगा। आज के बैठक में पार्टी विस्तार के साथ 5 अन्य बिंदुओ पर चर्चा किया गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश में व्याप्त ज्वलंत मुद्दे विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण, स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों का नियमितीकरण,बन विभाग के द्वारा किसानों को जबरजन परेशान करना,नकली खाद वितरण के विरुद्ध में ज्ञापन देने के संबंध में चर्चा किया गया तत् पश्चात उद्बोधन सत्र में चंद्रप्रताप पोर्ते ,संगठन मंत्री रामेश्वर सिंह uren और बैठक के मुख्यातिथि विद्वान सिंह मरकाम ने संबोधित किया बैठक की स्थगन नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दीनानाथ ने उपस्थित सदस्यों का आभार करते हुए किया।आज के बैठक में मुख्य रूप से विद्वान सिंह मरकाम जिला अध्यक्ष गोंगपा कोरबा,रामेश्वर सिंह उर्रे जिला संगठन मंत्री , चैन सिंह नेटी जी पूर्व जिला सचिव गोंगपा कोरबा,सुरेंद्र कुमार पावले सरपंच मिसिया एवं विधायक प्रतिनिधि चंद्रप्रताप पोर्ते पूर्व जिला महासचिव एवं विधायक प्रतिनिधि,विनोद आर्मो जिला संगठन मंत्री,तापस पोया जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, जगतपाल केराम पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष पसान,शिवराज सिंह,जोशीलाल मरपची ब्लॉक महासचिव पसान युवा मोर्चा,निर्मल सिंह मरावी ब्लॉक महामंत्री ,कांति कुमार ,धर्मपाल सिंह मरकाम सरपंच पंगनवा,शिव कुमार श्याम ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा पसान,सरवन श्याम कोषाध्यक्ष,गणेश आयाम रानी मार,अमित उदय पसान,रामदयाल पावले वरिष्ठ कार्यकर्ता, दौलत सिंह मरकाम,प्रताप सिंह मरकाम एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
