लेमरू हाथी रिजर्व अभ्यारण को लेकर विधायक मरकाम ने मानसून सत्र में लगाए ध्यान आकर्षण सवाल

 

मुआवजा राशि पर्याप्त नहीं, मुआवजा राशि में बढ़ोतरी मांग

पाली / छत्तीसगढ़ में हाथी द्वारा लगातार मानव वध की घटना बढ़ती जा रही है । जिसे लेकर पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने मानसून सत्र में ध्यान आकर्षण करते हुए अवगत कराया कि 2005 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा सत्र में सर्वसम्मति से लेमरू हाथी रिजर्व अभ्यारण के लिए प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए प्रेषित किया गया था जिसे केंद्र सरकार द्वारा 2007 में मंजुरी दिया जा चुका है । लेकिन 2025 तक लेमरू हाथी रिजर्व अभ्यारण का स्थापना नहीं होने से शासन की कार्यशैली उदासीनता को जग जाहिर करता है । क्योंकि समूचा छत्तीसगढ़ आज हाथी से प्रभावित हो रहा है जो मानव वध के साथ ही अन्य प्रकार की घटना लगातार बढ़ती जा रही है और शासन द्वारा पीड़ित परिवार को सहयोग के रूप में नाम मात्र की राशि दिया जाता है । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लेमरू हाथी रिजर्व अभ्यारण को तत्काल प्रारंभ किया जाए और क्षेत्र की जनता को सुरक्षित सुविधा उपलब्ध कराया जाए।

Digital Griot

Leave a Comment

Read More