
मंडला / गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन मंडला ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम शाह केराम के नेतृव मे ब्लॉक स्तरीय बैठक किया गया । बैठक मे संगठन की मजबूती के लिए विचार विमर्श एवं अनुशासन पर विशेष चर्चा किया गया। साथ ही विद्यालय और महाविद्यालय से आए छात्र छात्राओं को जीएसयू में जोड़कर प्राथमिक सदस्यता दिलाया गया ! संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक कार्यकारणी का विस्तार किया गया! जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए ब्लॉक उपाध्यक्ष #करन_उईके को , संयोजक रविंद्र सैयाम को, विधि सलाहकार आरती कुडापे को, कोषाध्यक्ष मुस्कान उईके को नई जिम्मेदारी दी गई । साथ ही आगामी 15 फरवरी को शभू नरका कार्यक्रम नामनगर करिया पहाड़ को लेकर चर्चा किया गया । बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे जीएसयू जिला अध्यक्ष राज परते, उपाध्यक्ष राजा मार्को, उपस्थित रहे । साथ ही ब्लॉक कार्यकारणी से ब्लॉक उपाध्यक्ष दुर्गेश्वरी उईके, महासचिव सिलोचना मरकाम , सचिव विशाल साथ ही छात्र छात्रा एवं गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन विंग जीजीपी युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री अरविंद धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश गोंड, उपाध्यक्ष अजय उईके जी की गरीमय उपस्थिति रही ।






