गोंडवाना गोड़ मावली महासभा सिंगारपुर के परिक्षेत्र नारायणपुर चक” ग्राम पंचायत अमलडीहा” के पावन धरती में गोंडवाना साम्राज्य के वीर योद्धाओं को नमन करते हुए “कोया पुनेम गोंडी गाथा का आयोजन किया गया। जिसमें गोंडवाना समग्र विकास क्रांति के जनक पेनवासी”दादा हींरा सिंह मरकाम” के सुपुत्र सम्माननीय तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम जी, गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक पाली तानाखार कोरबा,सम्माननीय तीरु.श्याम सिंह मरकाम जी , राष्टीय महासचिव गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,तिरु.पुनित मण्डावी जी गोंडवाना सरकारी कर्मचारी संघ प्रान्ताध्यक्ष, तिरु. कमल सिंह नेताम जी जीएसयू प्रदेश संयोजक, तिरु. डॉ. यू आर ध्रुव जी गोंडी पूनेमाचार्य धमतरी, तिरु. डॉ. बालमुकुंद मरावी जी गोगपा प्रदेश सचिव, तिरुमाय ललिता देवी ध्रुव जी गोगपा प्रदेश सदस्य, तिरु. पुनाराम ध्रुव जी नारायणपुर परिक्षेत्र चक अध्यक्ष, तिरु. संजय ध्रुव जी(बस्तर टाइगर),तिरू विजय छेदईहा(युवा कार्यकर्ता)जी गोंडवाना शासकीय कर्मचारी यूनियन, तिरु.बद्री प्रसाद पोर्ते जी मावली महासभा सिंगारपुर,दिवान तिरु. उमेराम ध्रुव , सचिव तिरु.अर्जून ध्रुव रायपंच रामकुमार नेताम जी ,धनूक नेताम जी एवं मावली महासभा,ताला महासभा, कुलेश्वर महासभा, सिरपुर चक ,धमधा इकाई महासभा, गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
मरकाम जी ने अपने उद्बोधन में
गोंडवाना राज सत्ता लाने के लिए सभी को संगठित और शिक्षित रहने को कहा है
इरपाची जी ने गोंडीयन गाथा से समाज को सही दिशा दे रहे है और अपने नेग दस्तूरी को अपनाने को कहा है।
श्याम सिंह मरकाम जी ने मंच को सम्बोधित करते हुए कहा कि दादा मरकाम जी और दादा कंगाली जी ने पूरे देश में गोंडवाना आंदोलन चलाए आज यह आंदोलन से हमारे समाज शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, व्यापार, उद्योग, सामाजिक, राजनीतिक, के क्षेत्र में चढ़ बढ़ के आगे आ रहे हैं। आज हमारे पास एक विधायक हैं जो विधानसभा में पूरे समाज के बात को रखते हैं ।आने वाले समय मे पूरे छत्तीसगढ़ से विधायक चुनकर विधान सभा में जाएंगे तो हमारे आवाज और बुलंद होगा।






