पाली / छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय प्रतिभावान खिलाड़ियों की सम्मान के लिए पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने मानसून सत्र में ध्यान आकर्षण करते हुए मांग किया कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा के बदौलत देश का नाम रोशन किया है।

जिनके लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्व में किए गए घोषणा के अनुरूप उन्हें सम्मान राशि से नवाजा जाना चाहिए और गरिमा अनुरूप नौकरी दिया जाना चाहिए। उन्होंने ध्यान आकर्षण करते हुए उल्लेख किया है कि कोरबा जिला की ग्राम केराकछार की बेटी संजू यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला कबड्डी में अपना प्रतिभा के बदौलत देश की महिला टीम को सिरमौर बनाया है।
वह एक गरीब परिवार की बेटी है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा घोषित 3 करोड़ की राशि उन्हें प्रदान किया जाए और नौकरी दिया जाए जिससे उनके परिवार की स्थिति सुधार हो सके और प्रदेश की खिलाड़ियों के मन में खेल के प्रति जागरूकता पैदा हो सके।






