पाली – आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75 वे जन्मदिन के अवसर पर *स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार* अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी शामिल हुए एवं मरीजों का हालचाल जाना।

यह अभियान महिलाओं, बच्चों और परिवारों के स्वास्थ को नई शक्ति देगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं तथा जागरूकता प्रदान करना है।

इस अवसर पर – अजय जायसवाल (नगर पंचायत अध्यक्ष),श्याम सिंह मरकाम (राष्ट्रीय महासचिव गोंगपा), कुलदीप सिंह मरकाम (विधायक प्रतिनिधि), दीपक शर्मा (पार्षद प्रतिनिधि), चंद्रभवन टेकाम (ब्लॉक अध्यक्ष गोंगपा), विकास जगत, डॉ. अनिल सराफ सहित समस्त मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।






