
बलौदाबाजार /गोंडवाना संदेश – आज गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन छत्तीसगढ़ जिला बलौदाबाजार के द्वारा स्कूल और आंगनबाड़ी भवन सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण समाधान कराने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर श्रीमान दीपक सोनी जी के द्वारा जल्द सभी समस्याओं का निराकरण कराने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे मनोज मरावी पूर्व प्रदेश महासचिव एवं प्रभारी बलौदाबाजार गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन छत्तीसगढ़, बद्री नेताम जी पूर्व जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार ,गगन नेताम जी जिला संयोजक बिलासपुर, मन्नूलाल की, एवं प्रभावित ग्राम के मातृशक्ति तिरूमय कृष्णा ठाकुर जी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चरौदा,ईश्वर सिंह सिडार जी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






