वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर जी एस यू ने मनाया राजा शंकर शाह मरावी और कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस

बिलासपुर/ गोंडवाना के महान क्रांतिकारी जिन्होंने भारत देश की आजादी की लड़ाई लड़ी *महाराजा शंकर शाह जी एवं पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह जी* को अंग्रेजों ने 18 सितंबर 1857 को विप्लव भड़काने के आरोप में तोप के मुंह से बांध कर उड़ा दिया गया था ।
उन महान क्रांतिकारी बलिदानी महाराजाओं की कुर्बानी को याद करते हुए *गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन बिलासपुर* द्वारा महिला वृद्धा आश्रम बहतराई बिलासपुर ,सुवाणी शिक्षण समिति वृद्धा आश्रम जोरातालाब जोरापारा सरकंडा में फल वितरण किया गया ।
जिसमें GSU जिला अध्यक्ष स्वप्निल मानसमणि मरावी , गजेंद्र ध्रुव जिला उपाध्यक्ष , प्रदेश विधि सलाहकार निशा धुर्वे , जिला सचिव हेमराज ध्रुव , जिला समन्वयक सचिन राज , आदित्य मरकाम , चेतन पोर्ते , स्वधा स्मृति मरावी , गायत्री कलशा ध्रुव , चंद्रशेखर मरावी , शैलेन्द्र , एवं अन्य साथी गण उपस्थित हुए थे
बलिदान दिवस सफलता पूर्वक आयोजन किया गया ।

Digital Griot

Leave a Comment

Read More