
लोरमी — गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा मुंगेली द्वारा किसानों एवं क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़ी इक्कीस सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में किसान लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, परंतु शासन-प्रशासन उनकी मूल समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील नहीं दिख रहा है।

ज्ञापन में मुख्य रूप से क्षेत्र से जुड़े समस्याओं को लेकर तथा किसानों को फसल का उचित समर्थन मूल्य, सिंचाई की व्यवस्था, बिजली बिल माफी, भूमि पट्टा वितरण, वनाधिकार पट्टा, ATR में मूलभूत सुविधा, तथा सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।
किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सदैव जनहित और किसान हित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रही है और जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर गोंगपा प्रदेश पदाधिकारी गुरु केवल प्रकाश साहेब, गणेश यादव, नीलेश पांडे, द्विज्वेंद्र सिंह मार्को, दिनेश शाह उइके, विश्राम करन धुर्वे, किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी भुवन सिंह श्याम, दीप ध्रुव, सुरज ध्रुव, महेश मरकाम, सुधवार पट्टा, बिसंभर मरावी, अजित मार्को, रोहित मार्को, ब्लॉक पदाधिकारी, प्रकाश मरकाम, दिवाकर सिंह मरकाम परसू राम मार्को, आरिन सिंह गावड़े, खुशराम यादव, शेर सिंह मार्को,संजय शाह मरावी, रामफल मरावी, नोहर मरकाम, कृष ध्रुव, चंदेश्वर तिर्की, मखन सिंह मरावी, रामसनेही ध्रुव,रामकुमार आर्मो, रामकुमार नेताम, गोकुल मरावी, नीलेश मरकाम, पूरन सिंह नेताम, बेदराम धुर्वे, पार्वती मरावी, नंदकुमारी नेताम गनेश्वरी ध्रुव, सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पोर्ते जिला महासचिव गोंगपा मुंगेली के द्वारा किया गया तथा ज्ञापन सौंपने के बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।






