गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अमरवाड़ा में मनाया महाराजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह मरावी जी का बलिदान दिवस


छिंदवाड़ा /अमरवाड़ा में किसान मोर्चा गोंगपा मप्र के नए प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत और महाराजा शंकर शाह जी और कुंवर रघुनाथ शाह मरावी जी का बलिदान दिवस मनाया गया ।
अमरवाड़ा विधानसभा मुख्यालय में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा महाराजा शंकर शाह मरावी और कुँवर रघुनाथ शाह मरावी जी के बलिदान दिवस पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा गोंगपा मप्र के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री संदीप इनवाती का स्वागत किया गया।जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा –हमारी लड़ाई सत्ता में भागीदारी की है। हमारे पुरखों ने इस धरती पर 1750 साल शासन किया है, आज उन्हीं के वंशज समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का उद्देश्य मूलनिवासी समाज को पुनः शासक समाज बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा श्री संदीप इनवाती ने कहा  कि गोंडवाना शासनकाल में किसानों के लिए जल प्रबंधन की बेहतरीन व्यवस्था थी, कभी पानी की कमी नहीं हुई। लेकिन आज अमरवाड़ा क्षेत्र में माचागोरा डैम का पानी यहां के किसानों तक नहीं पहुँच रहा है। यह क्षेत्र पाँचवी अनुसूची के तहत आता है, फिर भी आदिवासी और छोटे किसान पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियाँ चुनाव के वक्त आदिवासियों के घरों में खाना खाकर वोट मांगती हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उनके मूलभूत मुद्दों की उपेक्षा करती हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह भी कहा कि:डैम और परियोजनाओं से छोटे किसानों की जमीनें डूब में जा रही हैं, लेकिन पानी बड़े किसानों को दिया जा रहा है।
नाम परिवर्तन की राजनीति आदिवासियों के इतिहास और पहचान को मिटाने का प्रयास है।
कांग्रेस-भाजपा दोनों ही आदिवासी महापुरुषों के इतिहास को स्कूल पाठ्यक्रम में सही स्थान देने में असफल रही हैं।सरकार बनने के बाद भी आदिवासी भवन जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं बनाई गईं।अंत में सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं, गोंडवाना महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा (जेडी ग्रुप) के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि – हम अपने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और आदिवासियों को विस्थापित करने वाले किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे।कार्यक्रम के अंत में तहसीलदार महोदय को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया।

Digital Griot

Leave a Comment

Read More