कुंवर सिंह राज ( रिपोर्टर)
*कोरबा / पाली(गोंडवाना संदेश): 8/12/2024 कोरबा जिले के जनपद पंचायत पाली अंतर्गत टेढ़ी कुडा़ (पुटा) में आगामी त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में कटघोरा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत अपना प्रत्याशी, चुनावी मैदान में उतारने के लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगत नेताम की अगुवाई में गोंगपा के समस्त पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक किया गया, जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिया गया कि खण्ड कटघोरा* *के* *जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 व 6 तथा खण्ड पाली से क्षेत्र क्रमांक 7, 8 व 9 हेतु अभ्यर्थियों का आवेदन जमा करें,उसी प्रकार जनपद पंचायत सदस्य हेतु जनपद पाली व जनपद कटघोरा के समस्त क्षेत्र क्रमांको में अपना प्रत्याशी उतारने की बात कही गई। कोरबा जिले के जिला पंचायत सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 07 से गोंगपा युवा मोर्चा की तरफ से शिक्षित, युवा, प्रभावशील, सहज व सरल स्वभावी युवा मोर्चा जिला- महामंत्री (गोंगपा) भुवनेश्वर सिंह टेकाम का नाम दिया गया है, उसी प्रकार जनपद पंचायत पाली से जनपद सदस्य हेतु क्षेत्र क्रमांक 03 से कांति देवी मरकाम(जिला उपाध्यक्ष-महिला प्रकोष्ठ (गोंगपा), क्रमांक 06 से रोशन महिलांगे, क्रमांक 07 से जय सिंह राजपूत व क्रमांक 09 से राधेश्याम आयम(ब्लाक अध्यक्ष हरदीबाजार)व क्षेत्र क्रमांक 17 से अशोक मरावी और शंकर नारायण का नाम आया है, उसी* *प्रकार जनपद पंचायत खण्ड कटघोरा से क्षेत्र क्रमांक-09 में अनूप मरावी(ब्लाक अध्यक्ष -कटघोरा, गोंगपा), क्रमांक 10 से प्रभा पोर्ते (जिलाध्यक्ष -महिला प्रकोष्ठ, गोंगपा)
अब देखना ये है कि आरक्षित व सामान्य सीटों में महिला या पुरुष सीटों के आधार पर फेरबदल किया जा सकता है*
*गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दादा हीरा सिंह मरकाम जी के विचारधारा को निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव से जिला -कोरबा व पूरे प्रदेश में जन -जन तक विस्तार करते आ रहे हैं, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी हमेशा से आम जनताओं, मूल निवासियों के मूल अधिकारों,जल , जंगल, जमीन की रक्षा व शोषित- पीड़ित लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए आम जनताओं के साथ खड़ी है, निश्चित ही जनता गोंडवाना* *गणतंत्र पार्टी का समर्थन करेगी!**
*आगामी 12 तारीख को कटघोरा में को उच्च स्तरीय बैठक किया जायेगा, जिसमें यथा उचित निर्णय लिया जायेगा!*
*बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष-*
*राम खिलावन उईके जी ने किया, जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जगत* *नेताम, युवा मोर्चा जिला महामंत्री भुवनेश्वर सिंह टेकाम, महुदा* *(ब)मंडल सचिव- मंगल सिंह संग्राम जी, जिलाध्यक्ष- प्रभा पोर्ते जी (महिला प्रकोष्ठ), जिला उपाध्यक्ष- कांति देवी* *मरकाम(महिला प्रकोष्ठ),ब्लॉक सचिव यूमों.(पाली)- शीलवंत जगत, ब्लॉक अध्यक्ष* *(पाली)- जयप्रकाश मरावी, कुंवर सिंह सरोटिया(मीडिया प्रभारी), युवा प्रभाग* *अध्यक्ष व जिला महामंत्री- रामभजन जगत, सलाहकार- महेश मरावी, ब्लॉक* *अध्यक्ष – अनूप मरावी(कटघोरा), राधेश्यामआयम*
*(हरदीबाजार), सत्येन्द्र आयम, शोभाराम, अशोक कुमार मरावी, राम* *लाल पोर्ते,रवि जगत, जमुना सिंह आदि उपस्थित थे!*
