कांग्रेस -भाजपा घोषणा वीर बननें का कर रहे हैं कंपीटिशन :- श्याम सिंह मरकाम


पाली ( कोरबा) गोंडवाना संदेश :- कोरबा लोकसभा क्षेत्र के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने चुनावी जनसंपर्क के दौरान ग्राम पंचायत शिवपुर के आश्रित मोहल्ला कर्रानारा, ग्राम पंचायत सिल्ली, ग्राम पंचायत बुड़बुड़, ढुकूपखना, बक्साही में उपस्थित होकर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा घोषणा करों सत्ता पाओ कंपीटिशन खेल रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान उन्होनें कहा कि देश के आजादी के बाद कांग्रेस और भाजपा ने सत्ता में रहा है। यदि इन दोनों राजनीतिक दल देश के मूलनिवासी का विकास किया होता तो महतारी वंदन, किसान सम्मान निधि जैसे ग्लूकोज बाटल की आवश्यकता नहीं होता। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने आगे कहा कि कांग्रेस और भाजपा देश के मूलनिवासी का संवैधानिक विकास न कर सिर्फ संवैधानिक अधिकार का चाशनी में डुबाने का काम किया है। उन्होनें संविधान की रक्षा के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आरी छाप पर मतदान करने की अपील किया। उन्होनें कांग्रेस भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा सिर्फ घोषणा पत्र के सहारे चुनावी वैतरणी पार करना चाहते हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चाहता है कांग्रेस भाजपा वास्तव में देश के मूल मालिकों का विकास करना चाहता है तो संविधान में दिए गए अधिकार का अक्षरश: पालन करें। संशोधन के नाम पर संविधान की हत्या न करें। ये दोनों पार्टी आदिवासियों को सिर्फ अपना वोट बैंक समझता है। अब आदिवासी समाज राजनैतिक रुप जागरूक हो गया है। चुनावी घोषणा की झांसा में आने वाले नहीं है। कांग्रेस भाजपा को एक सिक्के के दो पहलू बताकर सावधान रहकर संविधान की रक्षा करने की अपील किया। मोदी की तिलिस्म इस चुनाव में काम नहीं आने वाला। उन्होनें कहा कि मोदी की कोई गारंटी नहीं है यदि है तो पहले 15-15 लाख दें उसके बाद नया घोषणा करें। इस अवसर पर अनिल मरावी प्रदेश सचिव युवा मोर्चा, कमल दास महंत जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, जीत लाल बिंझवार जिला महामंत्री कोरबा व ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Digital Griot

Leave a Comment

Read More