विश्व विजेता भारतीय टीम की “गोंडवाना एक्सप्रेस” क्रांति गोंड जनवरी में पहुंचेंगी अमरकंटक —
गोण्डवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम जयंती समारोह में रहेंगी विशेष अतिथि

कमलेश गोंड | राष्ट्रीय संवाददाता, गोंडवाना संदेश, छतरपुर – गोंडवाना समाज के लिए गर्व और उत्साह की खबर है कि विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की “गोंडवाना एक्सप्रेस” के नाम से जानी जाने वाली
क्रांति गोंड आगामी जनवरी माह में गोण्डवाना की पावन माटी, नर-मादा दाई की उद्गम स्थली अमूरकोट (अमरकंटक) की पावन धरा पर आयोजित गोंडवाना रत्न दादा हीरा सिंह मरकाम की जन्म जयंती समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। गोण्डवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के प्रणेता गोण्डवाना रत्न दादा हीरासिंह मरकाम जी, गोण्डवाना के मूर्धन्य साहित्यकार गोण्डवाना रत्न दादा डाॅ मोतीरावेन कंगाली जी, गोण्डवाना वैचारिक क्रांति के अगुआ कलमकार गोण्डवाना रत्न दादा सुन्हेर सिंह ताराम जी के सानिध्य में फलीभूत एवं अखिल गोण्डवाना महासभा इण्डिया के संरक्षक- गोण्डवाना रत्न ति शीतल मरकाम जी, अखिल गोण्डवाना महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- ति बी एल कोर्राम जी, गोण्डवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, गोण्डवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के संरक्षक, माननीय विधायक (पाली-तानाखार) ति तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम जी, गोगपा राष्ट्रीय महासचिव ति श्याम सिंह मरकाम जी, गोण्डवाना सेवा ट्रस्ट अमूरकोट (अमरकंटक) राष्ट्रीय अध्यक्ष ति जनकराम ध्रुव जी, अखिल गोण्डवाना महासभा म प्र के कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष ति सी एल ठाकुर दादा जी के आत्मीय स्नेह व मार्गदर्शन में अखिल गोंडवाना महासभा मध्यप्रदेश ने सुश्री क्रांति गोंड से मुलाकात करने आज अखिल गोण्डवाना महासभा म प्र का एक प्रतिनिधि मंडल छतरपुर जिले के घुवारा गांव पहुंचा, जहां उन्होंने विश्व विजेता क्रिकेटर क्रांति गोंड से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की। महासभा के सदस्यों ने समाज की परंपरा अनुसार पीला हल्दी चावल भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा उन्हें अमरकंटक के ऐतिहासिक आयोजन का आमंत्रण दिया एवं स्मृति हेतु बेट बाल पर ऑटोग्राफ प्राप्त किये। अखिल गोंडवाना महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कुशरे ने कहा कि “गोंडवाना समाज को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”
गोंडवाना एक्सप्रेस क्रांति गोंड ने आमंत्रण स्वीकार किया

अखिल गोंडवाना महासभा ने क्रांति गोंड को 12, 13 और 14 जनवरी 2026 को अमरकंटक में आयोजित
दादा हीरा सिंह मरकाम जन्म जयंती समारोह में
विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है । क्रांति गोंड ने महासभा का आमंत्रण ससम्मान स्वीकार करते हुए कहा “बीसीसीआई के कार्यक्रम अनुसूची के अनुसार मैं अवश्य उपस्थित रहूंगी। मेरा परिवार भी इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज के साथ शामिल रहेगा।” गोंडवाना समाज के युवाओं के बीच क्रांति गोंड को एक प्रेरणा स्वरूप नायिका के रूप में देखा जाता है। विश्व स्तर पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत में उनका प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है, जिससे पूरे समाज और देश में गर्व की भावना व्याप्त है। “क्रांति गोंड ने मैदान में जो पराक्रम दिखाया, वह विश्व विजय है, आमत्रंण देने अखिल गोंडवाना महासभा मध्यप्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुशरे, एस एस ठाकुर ( रिटायर्ड डीएसपी ), अवध राज मर्सकोले पण्डा दादा सत्ता ठाना सागर, लखन सिंह कवरेती जिला अध्यक्ष अखिल गोंडवाना महासभा सागर, श्यामलाल गोटिया,(कुरसेंगा) जिला अध्यक्ष दमोह,, सम्मल सिंह मरकाम कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गोंडवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म. प्र, इंद्रपाल मरकाम डायरेक्टर गोटुल डूमरकछार, व भुमक संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोण्डवाना कर्मचारी अधिकारी संघ म प्र के अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।






