अजय सिंह पोर्ते, संवाददाता
सरगुजा व बिलासपुर संभाग।
सूरजपुर/छत्तीसगढ़।
गोंडवाना संदेश। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर एल. एस. उदय को चौथी बार सरगुजा संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसी मद्देनजर उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष इन्जी.संजय कमरो के साथ दर्जनों पदाधिकारियों के साथ सरगुजा संभाग के गोंडवाना राज्यकालीन पेन शक्ति स्थल कुदरगढ़ दाई के धाम में पहुंचकर माथा टेकते हुए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का जीत का कामना किया गया। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ सरगुजा संभाग व सूरजपुर जिले के प्राचीन देवी स्थल माँ कुदरगढ़ दाई धाम में पहुँचकर पूजा अर्चना किए और सरगुजा संसदीय क्षेत्र में प्रचार प्रसार व जनसंपर्क का शुरूआत किया गया है।
इस दौरान प्रचार प्रसार व जनसंपर्क अभियान में सरगुजा संसदीय क्षेत्र की सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे थे। गोंगपा प्रत्याशी डॉ.एल.एस. उदय ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा आजादी के 77 साल बीत जाने के बाद भी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सरगुजा के मूलनिवासी समुदाय विकास से कोसों दूर हैं । छत्तीसगढ़ राज्य गठन हुए 23 वर्ष बीत चुकी है, इस दौरान सरगुजा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस-भाजपा दोनों दलों के सांसद बने हैं,लेकिन आज तक क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुई है, विकास के नाम पर खुले आम भ्रष्टाचार हुआ है,सरगुजावासी हमेशा से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हुए हैं, इससे यहां के जनता कांग्रेस- भाजपा की रीति नीति व कार्यशैली से ऊब चुके हैं और इस आम चुनाव में आम जनता इस बार लोकसभा चुनाव में परिवर्तन चाहती है।
इस अवसर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इन्जी.संजय सिंह कमरो ने कहा सरगुजा संभाग में अनेकों आदिवासी विधायक, सांसद, मंत्री बने हैं,लेकिन आदिवासियों, अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों का उत्थान नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य में दिन-प्रतिदिन शोषण,अन्याय,अत्याचार जैसी घटनाओं से आम जनता शोषित पीड़ित हैं । छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार आदि अन्य कई सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य खनिज संपदाओं से परिपूर्ण है। भाजपा – कांग्रेस के नेताओं व इनके दल के सांसद, विधायकों, मंत्रियों ने यहां के आम जनता को गुमराह करने का काम किया है।इस बार गोंगपा सरगुजा लोकसभा सीट सहित छत्तीसगढ़ राज्य के सभी लोकसभा सीटों में पूरी ताकत से साथ चुनाव लड़ रहा है,गोंगपा कार्यकर्ता हर पोलिंग बूथ सहित घर घर जाकर टोर टू टोर प्रचार प्रसार व जनसंपर्क कर रहे हैं और कांग्रेस-भाजपा के गलत नीतियों का पोल खोल रहे हैं।
इस दौरान सरगुजा संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय प्रत्याशी डॉ.एल.एस.उदय के साथ गोगपा प्रदेशध्यक्ष इंजीनियर संजय कमरो , गोगपा सूरजपुर जिलाध्यक्ष रामाधीन पोया, जिला सचिव कुमेश्वर सिंह पोया, जिला मिडिया प्रभारी व सरपंच संतलाल सिंह उर्रे, अधिवक्ता छत्रपाल सिंह मरावी सहित पार्टी दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।
